Header Banner
ताज़ा ख़बरें

जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार..

जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार..

 

 

 

उत्तराखंड: जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।सीएम धामी ने कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा। बता दें नैनीताल में काठगोदाम से 10 किमी अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध 150.60 मीटर ऊंचाई का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा।

इसके साथ ही हल्द्वानी को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है। बता दें कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत जमरानी बांध परियोजना के वित्त पोषण के लिए निवेश स्वीकृति एवं जल शक्ति मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी।

केंद्रीय कैबिनेट ने दी हरी झंडी
प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय द्वारा इसी साल मार्च में आयोजित पीआईबी की बैठक में सहमति व्यक्त की गई। भारत सरकार की ओर से 1730.20 करोड़ की स्वीकृति पीएमकेएसवाई में 90 प्रतिशत के अन्तर्गत प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। शेष धनराशि का खर्च उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर किया जाएगा। अब इस बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी हरी झंडी दे दी है।

लंबे समय से अटकी थी परियोजना
गौरतलब है कि सीएम धामी पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठकों में जमरानी बांध की स्वीकृति का अनुरोध लगातार करते रहे हैं। अब केंद्रीय कैबिनेट ने इस अहम योजना को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसके बाद पेयजल सहित सिंचाई समस्याओं से लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलना तय है।

 

 

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit