Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले जयशंकर प्रसाद-देश के विकास मे लग रहा करदाताओं के टैक्स की पाई पाई

देहरादून । भाजपा का देश के 50 शहरों में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रबुद्ध सम्मेलन में वतौर मुख्य अतिथि कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ईमानदार सरकार, जनता के ईमानदारी से जमा टैक्स के बलबूते देश को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। रविशंकर प्रसाद ने 2014 के बाद देश में आए सकारात्मक बदलावों को लेकर विस्तार से बात की । उन्होने जानकारी दी कि 2017-18 के 10 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले आज 14 लाख करोड़ रुपए इन्कम टैक्स कलेक्शन हो रहा है और करदाताओं की संख्या भी लगातार बढ़ते हुए दिसंबर 22 तक 6 लाख 85 हजार करोड़ तक जा पहुंची है और वर्तमान में सभी टैक्स का कुल आंकड़ा 27 लाख 57 हजार तक जा पहुंचा है। देश ने मोदी की अपील पर भरोसा करते हुए ईमानदार सरकार को ईमानदारी से टैक्स दिया है लिहाजा टैक्स की पाई पाई देश के विकास में लग रही है। उन्होंने कहा, कोविड महामारी और युक्रैन युद्ध के कारण लगातार मंदी में चल रही विश्व की अर्थव्यवस्थता के वावजूद भारत की ग्रोथ 6.8 रहने का अनुमान स्वयं आईएमएफ ने लगाया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट में आगामी वर्ष के लिए 80 करोड़ गरीबों के राशन के लिए 2 लाख करोड़ की व्यवस्था की गयी है। कृषि क्षेत्र के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया ताकि नयी तकनीक, प्रशिक्षण और जैविक उत्पादों को बल मिले। इसका लाभ उत्तराखंड के लघु किसान को अवशय मिलेगा । इसी तरह सहकारिकता के क्षेत्र में अधिक गति से काम करने व डिजिटलाइजेशन के लिए 63 हजार करोड़ रुपए दिये गए हैं । मिलेट् उत्पादन के लिए श्री अन्न योजना देश की भांति राज्य के पृवर्तीय क्षेत्रों की कृषि के लिए वरदान साबित हो सकती है । यहाँ का किसान मोटे अनाज के तौर पर अपनी पारंपरिक उत्पादों का अधिक से अधिक उत्पादन करेगा जिसको दुनिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार की है द्य श्री प्रसाद ने कहा, देश में आधारभूत ढांचे के लिए अब तक की सबसे अधिक राशि 10 लाख करोड़ की व्यवस्थता बजट में की गयी है जिसका लाभ उत्तराखंड को भी रेल, सड़क व अन्य क्षेत्रों में अवश्य मिलेगा । उन्होने कहा, आज 33 किलोमीटर सड़क प्रतिदिन बन रही है, प्रत्येक गाँव में बिजली पहुंची है और रोजाना रिकॉर्ड रेल पटरियाँ बिछाई जा रही है जिसके लिए 2.04 लाख करोड़ का रेल बजट रखा गया है। विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों, कलाकारो व लघु उद्धोग से जुड़े लोगों को मदद की जाएगी । मोदी सरकार ने वरिष्ठ लोगों के जमा धनराशि पर टैक्स छूट 15 से बढ़ाकर 30 लाख कर दी गयी है साथ सेवानिवृति पर मिलने वाली धनराशि पर इन्कम टैक्स की छूट भी 5 लाख से बढ़कर 25 लाख कर दी गयी है। उन्होंने कहा, इन्कम टैक्स स्लेब को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख करके मोदी सरकार ने माध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है।
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविशंकर प्रसाद का स्वागत करते हुए कहा कि देश-समाज में राजनैतिक व कानून के क्षेत्र में में उनके योगदान को अमिट बताया द्य उन्होने कहा, आज राज्य के दूरदराज गावों में मोबाइल की घंटी बजती है तो उसमें दूरसंचार की क्रांति के सूत्रधार रविशंकर प्रसाद का योगदान सर्वाधिक है द्य इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्रीगणेश जोशी ने कहा, हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि रविशंकर प्रसाद जैसे विद्धवत राजनेता के साथ हमे बजट की बारीकयों को समझने का अवसर मिला। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैंट विधायक सविता कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कोशाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, विश्वास डाबर, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, मधु भट्ट, हनी पाठक प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, विनय गोयल समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शामिल प्रबुद्धजनों में पूर्व सीजीएसटी सहायक आयुक्त तपस चक्रवती, बार ऐशोसिएशन से एम के सक्सेना, बी एस रावत, कोमल जुनेजा, आईआईए तरुण गोयल, सीए आओशोसिएशन से राजेन गुप्ता, वीरेंद्र कालरा, हर्षित गुप्ता, सोशल सोसाइटी की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, दून उद्धोग व्यापार मण्डल से विपिन नागलिया, सुनील मेसॉन, डीबीएस कॉलेज से सेवानिवृत प्रधानाचार्य ओपी कुलश्रेष्ठ के साथ बड़ी संख्या में विभिन्नवर्गों के शीर्ष लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin