ताज़ा ख़बरें

निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

ऋषिकेश । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के संग समीक्षा बैठक की। साथ ही निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैराज स्थित कैम्प कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने लोनिवि अधिकारियों से क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न सड़कों को तेजी से पूरा करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्याे की गुणवता में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़कों के निर्माण को लेकर अधिकारियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की प्रगति की समय-समय पर विभागीय समीक्षा करने को भी कहा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन सड़क निर्माण कार्य में लॉकडाउन एवं बरसात के कारण देरी हुई है उनका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करा लिया जाए और जिन सड़कों का पैच वर्क कराया जाना है उन्हें भी समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए ताकि जनता को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। श्री अग्रवाल ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों के लिए की गई 20 करोड की घोषणा के सापेक्ष प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाए जिससे उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके एवं क्षेत्र में शेष बची हुई सड़कों का निर्माण कार्य हो सके। विधान सभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन मार्गों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं उन्हें शासन से धनराशि स्वीकृत कराए और जिन सड़क मार्गाे की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उन मार्गाे के शिलान्यास कार्यक्रम शुरू कराए जाएं और जिन सड़क मार्गाें का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उनके शीघ्र लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कराए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin