Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मीडिया संवाद कार्यशाला में दी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी

उत्तरकाशी । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में बुधवार को जिला सभागार उत्तरकाशी में आयोजित वार्तालाप क्षेत्रीय मीडिया के साथ कार्यशाला का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला में जिले के दूर-दराज से आए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में कृषि,स्वास्थ्य,जल निगम,ग्राम्य विकास एवं अभिकरण, पूर्ति विभाग,लीड बैंक,शहरी विभाग,पीएमजीएसवाई आदि विभागों ने भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय योजनाओं की जानकारी मीडिया को दी एवं संवाद स्थापित किया गया।
जिलाधिकारी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए मीडिया सशक्त माध्यम है। भारत सरकार की योजनाओं को पीआईबी द्वारा दूर दराज के ग्रामीणों तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है,जो सराहनीय प्रयास है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत जिले के सुदरवर्ती गांव तक व्यापक प्रचार-प्रसार होने से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार होने से आर्थिक,समाजिक क्षेत्र में सुधार हो सकेगा।
कार्यशाला में सीडीओ गौरव कुमार ने मीडिया को ग्राम्य विकास,मनरेगा, एवं ग्राम्य विकास अभिकरण की योजनाओं की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वितीय वर्ष 2022-2023 में 1864 आवास स्वीकृत हुए है। जिसकी धनराशि शीघ्र लाभार्थियों को हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना में जनपद उत्तरकाशी का राज्य में प्रथम स्थान है। जहां सर्वाधिक आवास प्राप्त हुए और कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बीएडीपी योजना के बारे में भी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत आठ गांव में पुल निर्माण,सामुदायिक भवन,प्राथमिक विद्यालय, शौचालय, पुस्तकालय आदि समेत कुल 29 योजनाओं में कार्य किया गया। जिसमें 22 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष में कार्य गतिमान है।
मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने अपने विभाग से सम्बंधित केंद्रीय योजनाओं की जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को अपने खेत की जोत को ठीक करने के लिये 6 हजार रुपए की धनराशि दी जाती है जो दो-दो हजार रुपए तीन किस्तों में दी जाती
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेशचंद्र सिंह पंवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जनसामान्य का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। जनपद की तीन लाख से अधिक आबादी के सापेक्ष 1,77128 लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनाया है। जिसमें से 4831 लोगों द्वारा अस्पताल में निःशुल्क ईलाज का लाभ लिया। इसके अतिरिक्त आभा आईडी योजना के तहत हेल्थ रिकार्ड डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिससे भविष्य में टेली मेडिसिन से भी परामर्श लिया जा सकेगा। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई आशीष भट्ट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 84 सड़कों में डामरीकरण का कार्य किया जाना है। जिसकी कुल लंबाई 660 किमी है। जिसके सापेक्ष 395 किमी में डामरीकरण का कार्य हो चुका है। एलडीएम राजीव कुमार सिंह ने मुद्रा योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक कार्डधारक को पांच किलो राशन निःशुल्क दिया जा रहा है। और प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत महिलाओं को लकड़ी के धुएं से निजात दिलाने हेतु 16524 महिलाओं को धुंआ रहित चूल्हा निःशुल्क वितरित किए गए। कार्यशाला में सीडीओ गौरव कुमार,परियोजना निदेशक रमेशचंद्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोरा,जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा,सहायक निदेशक सीबीसी संतोष आशीष,सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Plumber – Construction and Repairing WordPress Theme Plumberon – Plumbing Service Elementor Template Kit Plumbing Building – Tools & Store WooCommerce WordPress Theme Plumbing – Plumber and Handyman WordPress Theme Plumbio – Plumbing Services WordPress Theme Plumbr – Plumbing Services Elementor Template Kit PLUS Admin – WordPress White Label Branding Admin PlusAgency – Multipurpose Website CMS / Business CMS Pluto Clean Personal WordPress Masonry Blog Theme Pmotion – Animated GIF and Video Maker For WordPress