Header Banner
ताज़ा ख़बरें

दून में हेरिटेज टेल्स प्रदर्शनी का हुआ आगाज़

देहरादून । अमृता राणा सिंह द्वारा विरासत, कला और शिल्प को पुनर्जीवित करने की दिशा में हेरिटेज टेल्स की पहले संस्करण की शुरुआत आज कैफे राजमाताज देहरादून में हुई। प्रदर्शनी का आयोजन देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ देहरादून के लोगों के अनुभव के लिए इसे सुलभ बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
प्रदर्शनी ने विभिन्न भारतीय शिल्प रूपों का एक व्यापक दौरा पेश किया जिसमे हैंडमेड कपड़ों से कढ़ाई तक, हस्तशिल्प के गहने से लेकर स्टोनवर्क, जैविक काजल, उबटन और शहद सहित और भी बहुत कुछ शामिल है। शो क्यूरेटर अमृता राणा सिंह ने कहा, प्रदर्शनी खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के लिए हस्तनिर्मित उत्पादों का विपणन करने का एक अच्छा अवसर है जो हमारी पहचान और हमारे देश की विरासत को व्यक्त करते हैं। विरासत प्रदर्शनी के बारे में बोलते हुए, आगंतुकों में से एक ने कहा, प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्पाद भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। मैं हस्तनिर्मित उत्पादों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और यहां प्रदर्शित कपड़े और गहने बेहद आकर्षक हैं। प्रदर्शनी के पहले दिन शहर भर से कई कलाप्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का समापन कल यानि 30 अक्टूबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit