Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुलेंगे

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुलेंगे। इसके लिए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्क गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं।
गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं। इसके चलते पर्वतारोहियों व पर्यटकों को पार्क के गेट खुलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पिछले दो सालों में यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बंढ़ी है। आगामी सीजन में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Plumber – Construction and Repairing WordPress Theme Plumberon – Plumbing Service Elementor Template Kit Plumbing Building – Tools & Store WooCommerce WordPress Theme Plumbing – Plumber and Handyman WordPress Theme Plumbio – Plumbing Services WordPress Theme Plumbr – Plumbing Services Elementor Template Kit PLUS Admin – WordPress White Label Branding Admin PlusAgency – Multipurpose Website CMS / Business CMS Pluto Clean Personal WordPress Masonry Blog Theme Pmotion – Animated GIF and Video Maker For WordPress