Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस के पर बुग्यालों में किया गया झंडारोहण

उत्तरकाशी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैक आँन ट्रेक इन हिमालयाज जाड़ी संस्थान व समाजिक एकता परिवार के द्वारा भयुडी बुग्याल में देश भक्ति की अलख जगाने व क्षेत्र को पर्यटन के रूप मे पहचान दिलाने के लिये पशुपालकांे, भेड़पालकांे व पर्यटकों के साथ झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ राष्ट्र निर्माण को लेकर आम जन के साथ चर्चा की गई। भयुडी बुग्याल में वर्ष 2018 से निरंतर झन्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। भयुडी मे झन्डारोहण गाजणा पर्यटन समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह राणा, प्रदीप राणा, कोमल सिंह डबोला, विक्रम सिंह राणा, महावीर सिंह राणा, माल चंद सिन्ह राणा, त्रिवेंद्र सिन्ह राणा, केशर सिंह रावत ने अपने विचार रखे व समस्त ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया।
11500 मीटर की ऊंचाई पर बेलक बुग्याल व जोराई बुग्याल मे पहली बार फहराया गया। तिरंगा जनपद उतरकाशी के सबसे दूरस्थ बेलक बुग्याल में भी बेलक जोराई छानी एसोसिएशन व ग्राम पंचायत ठान्ड़ी के द्वारा पशुपालको व भेड़ पालकांे के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारी बारिश व कोहरे के बीच तिरंगा फहराय गया। इस अवसर पर लोगांे ने जंगलांे व बुग्याल की सुरक्षा की शपथ ली। झन्डारोहण पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ठान्ड़ी इन्द्र सिंह रावत व अतर सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिक्रम रावत, अर्जुन रावत, अतर सिंह रावत,गजेंद्र रावत, अतर पंवार, जयपाल बिष्ट, बालम बिष्ट आदि ने भाग लिया। पशु पालकों के द्वारा इस अवसर पर खीर बनाई गई। वही 11700 मिटर की ऊचाई पर जोराई बुग्याल मे गाजणा पर्यटन समिति के द्वारा पहली बार तिरंगा लहराया गया। जोराई बुग्याल व बेलक सहस्रताल ट्रेक के मुख्य पड़ाव है। जोराई बुग्याल में हजारांे किस्म के फुल जड़ी बुटी पाई जाती है। ग्राम पंचायत ठान्ड़ी के लोग 6 माह अपने पशुओं के साथ उक्त बुग्याल मे रहते है।
वहीं बेलक मंे लोग छानी मे पशुओं के साथ ट्रेकिंग व केदारनाथ के पैदल तीर्थयात्री के लिये भोजन व रहने की व्यवस्था कर अपने रोजगार के साथ यात्रियो को सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों ने बुग्याल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यटन से जुड़े अर्जुन रावत ने जोराई मे झन्डारोहण किया। इस अवसर पर अतर रावत, जीतराम रावत, महावीर पंवार, मांगसीर डबोला अर्जुन रावत, धन सिंह राणा, वीरेन्द्र सिंह ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon