Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

घोड़े के धक्के से खाई में गिरी महिला यात्री, घायल

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ दर्शन करने जा रही सीधुबाई (उम्र 71 वर्ष) महादेव निवासी महाराष्ट्र भैरो गेदेरे के पास घोड़े से धक्का लगने के कारण 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसकी सूचना परिजनों की ओर से जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटना स्थल के लिए रवाना किया।
एसडीआरएफ के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और 50 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला को पिट्ठू के जरिए मुख्य मार्ग पर लाया। जहां से दो किमी स्ट्रैचर के माध्यम से घायल महिला को विवेकानंद हॉस्पिटल बेस कैंप केदारनाथ में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल महिला का उपचार किया। एसडीआरएफ टीम की कार्यकुशला एवं तत्परता से घायल बुजुर्ग महिला की जान बच पाई। केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और तीर्थयात्रियों की एक साथ आवाजाही होने से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं। इसके अलावा पैदल मार्ग पर गंदगी फैली होने से तीर्थयात्री फिसल रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। यहां तक कि घोड़े खच्चरों से धक्का लगने पर तीर्थयात्री खाई में गिर रहे हैं, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें भी आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon