Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

दून में 15 स्थानों से हटाए गए अतिक्रमण

देहरादून। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर 05 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। धर्मपुर चैक से माता मन्दिर रोड वया चंचल स्वीटशाॅप, दर्शनीगेट से सर्वेचैक परेडग्राउण्ड, आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 15 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 22 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 24000 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 34 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 17000, आरटीओ द्वारा 25 चालान करते हुए धनराशि रुपए 18000 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme