ताज़ा ख़बरें

डा. आर. राजेश कुमार ने देहरादून के डीएम का पदभार ग्रहण किया 

देहरादून । नवागत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन कर मुख्यमंत्री के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ करने के साथ ही मानसून के दौरान आईआरएस सिस्टम को अलर्ट रख कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूनी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाद्यान का संकट न हो इसके लिए गोदामों में खाद्यान की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं  का त्वरित गति से समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान हेतु सीएम डेशबोर्ड का सहारा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता से मधुर व्यवहार करने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ध्कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेगे तथा किसी भी प्रकार के दुव्र्यहार को बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास  किया जायेगा। डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पूर्णरूप से परिपालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है इस हेतु पर्यटन को बढावा देने के साथ ही कोरोना काल में मानवजीवन को बचाना भी नितांत आवश्यक है।
नवागत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार 2007 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले है सिविल सर्विसेज से पूर्व वेटनरी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इससे पूर्व वे उत्तरकाशी  एवं पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के पद कार्य कर चुके है। वर्तमान में शासन स्तर कई अहम पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं उन्होंने कहा कि राजधानी का जिलाधिकारी होने के कारण उनके समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। इसक लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त कर हर चुनौती का सामना किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक सेवक का दायित्व जनता की सेवा करना है।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कोषागार पंहुचकर डबललाॅक का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर कोषागार का चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी विध्रा गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चैहान, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान, अपर नगर मजिस्टेªट मायादत्त जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप कोषाधिकारी गिरीश लाल समेत राजस्व एवं कोषागार के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit