Header Banner
ताज़ा ख़बरें

ईडी दफ्तर पर कांग्रेस का हल्ला बोल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर केन्द्रीय ऐजेंसियों का इस्तेमाल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के उत्पीडन के लिए करने का आरोप लगाते हुए इसकी कडे़ शब्दों में निन्दा की है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ की जा रही उत्पीडनात्मक कार्यवाई तथा पार्टी की शीर्ष नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन किये जाने के विरोध में बीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय तक विशाल रैली निकालते हुए ईडी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेतागण तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केन्द्र की मोदी सरकार पर राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से कंाग्रेस नेताओं के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार केन्द्रीय सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीड़न कर रही है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अब कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाई इसका परिचायक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थापना देश की आजादी के आन्दोलन के समय हुई थी जिसे अंग्रेजों द्वारा ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन’’ के दौरान प्रतिबंधित कर दिया गया था जिसे महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन के लिए एक त्रासदी बताया था। आर्थिक संकट में फंसे नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की सहायता के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऋण दिया। इस ऋण की राशि में से नेशनल हेराल्ड ने अपने कर्मचारियों के वेतन आदि का भुगतान करने के लिए किया तथा बाकी राशि सरकारी देनदारियों के भुगतान के लिए इस्तेमाल की गई। बीजेपी में बैठे लोग और उनके हितैषी, जो कि नेशनल हेराल्ड को दिए गए इस 90 करोड़ रुपये के ऋण को अपराधिक कृत्य के रूप में मान रहे हैं, ऐसा वह विवेकहीनता और राजनैतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर कह रहे हैं। जिसे कंाग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता कतई बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा भाजपा छोड चुके कई नेता ऐसे हैं जिन नेताओं के खिलाफ ईडी में मामले तो दर्ज हैं परन्तु कार्रवाई नहीं हुई। केवल कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा एवं उनके पुत्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, भाजपा नेता सोमेन मित्रा, छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं उनके पुत्र, मुकुल रॉय, सुवेन्द्रु अधिकारी, कर्नाटक के रेड्डी बंधु सहित अन्य कई ऐसे और नेता हैं जो आज भाजपा में हैं और उनकी जांच निरस्त कर दी गई है।ईडी कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सामूहिक गिफ्तारी दी जिसके उपरान्त सभी कांग्रेसजनों को गिरफतार कर पुलिस लाईन ले जाया गया।
प्रदर्शन करने वालों में रेणुका रावत, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी, ममता राकेश, फुरकान अहमद, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, सुमित हृदयेश, विरेन्द्र जाति, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री हीरा ंिसह बिष्ट, पूर्व विधायक रणजीत रावत, विजयपाल सजवाण, मनोज रावत, ओमगोपाल रावत, राजकुमार, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, पूरन ंिसह रावत, महेश शर्मा, सुरेन्द्र रांगड़, गोदावरी थापली, सुमित्तर भुल्लर, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, सुजाता पॉल, एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदीप थपलियाल, जयेन्द्र रमोला, राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, विनोद चौहान, विजयपाल रावत, विनीत भट्ट, महन्त विनय सारस्वत, मनीष शर्मा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, ललित मोहन मिश्रा, रॉबिन त्यागी, अंजली चमोली, कपिल भाटिया नरेशानन्द नौटियाल, सुलेमान अली, सतीश कुमार दुबे, महानगर अध्यक्ष काशीपुर संदीप सहगल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव शांति रावत, राकेश नेगी, दीप बोहरा, नवनीत सती, उर्मिला थापा, लक्ष्मी अग्रवाल, मीना रावत, सूरत सिंह नेगी, डॉ. प्रदीप जोशी, विकास नेगी, विशाल मौर्य, मोहन काला, उर्मिला थापा, आशीष सैनी, मोहित उनियाल, सुशील राठी, शैलेन्द्र करगेती, मोहन काला, संजय सैनी, धर्म सिंह पंवार, अमरजीत सिंह, ललित बिष्ट, शशि सेमवाल, सविता सोनकर, नजमा खान, पायल बहल, राजकुमार जायसवाल, राव अफाक, शिवानी थपलियाल, युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, अनुराधा, सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Counsel – Law Firm Elementor Template Kit Counsell – Consultancy WordPress Theme Counsolve - Consulting & Investments WordPress Theme CountDown Pro WP Plugin | WebSites / Products / Offers CountDown Pro WP Plugin – WebSites/Products/Offers Countdown Timer Plugin for WordPress: Boost Conversions and Drive Urgency CountDown With Image or Video Background – Responsive WordPress Plugin Countdowner – Countdown Timer for Elementor Counter Addon for WPBakery Page Builder Counter – Addons for WPBakery Page Builder WordPres Plugin