Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट..

नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर पहुंचे हैं। सीएम धामी मंगलवार सुबह सीएम धामी नैनीताल में सुबह-सुबह मॉल रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान सीएम धामी ने बच्चों के कुछ देर क्रिकेट खेला, लोगों के साथ मुलाकात की और पर्यटकों को अपने हाथ से चाय भी पिलाई।क्रिकेट प्रेमियों ने सीएम धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए सीएम ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है।

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के बाद नैनी झील किनारे पहुंचकर सीएम धामी ने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। इसके साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मांगा । नैनी झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके मनोबल को भी बढ़ाया। इसके बाद सीएम धामी ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

चाय के ठेले पर चाय की चुस्की लेने के दौरान सीएम धामी की मुलाकात काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से हुई। इसके बाद सीएम ने पर्यटकों से नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही स्वयं पर्यटकों के चाय और नाश्ते के पैसे भी दिए।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes YITH WooCommerce Sequential Order Number Premium YITH WooCommerce Share for Discounts Premium YITH WooCommerce SMS Notifications Premium YITH WooCommerce Social Login Premium YITH WooCommerce Stripe Premium YITH WooCommerce Subscription Premium YITH WooCommerce Surveys Premium YITH WooCommerce Tab Manager Premium YITH WooCommerce Terms and Conditions Popup Premium YITH WooCommerce Uploads Premium