Header Banner
ताज़ा ख़बरें

जल-जीवन यात्रा का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही जल-जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। इस यात्रा का आयोजन सामाजिक संगठन महादेव सेना एवं ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में किया जा रहा है। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्त तथा जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल की जा रही है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जल जीवन यात्रा के संयोजक राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, गीता बिष्ट, गोविन्द भट्ट, ललित मनराल, कुसुम कंडवाल, सूरज लोहनी एवं मीरा बजाज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme