Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री व स्पीकर ने कोटद्वार में किया अग्निपथ योजना का शुभारंभ

देहरादून/कोटद्वार । कोटद्वार में आज अग्निपथ योजना का शुभारंभ एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा मशाल जला कर किया गया। अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। अग्निपथ योजना के इस भव्य आगाज के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, इस दौरान भारी संख्या में पूर्व सैनिक जोश खरोश के साथ अपने सैन्य ड्रेस में उपस्थित होकर अग्निवीर योजना को प्रोत्साहित करते हुए दिखेद्यमॉडर्न मोंटसरी स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह एवं खुंकरी भेंट कीद्य एनसीसी कैडेट के बैंड के साथ मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों का स्वागत किया गयाद्य कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर अग्निवीर भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवाओं को खाना खिलवा कर युवा मोर्चा द्वारा बनाई गईं मोदी रसोई का उद्घाटन कियाद्य कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन व चारधाम यात्रा प्रबंधन सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रदेश सरकार इसके लिए जल्द नियमावली जारी करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सैनिक पुत्री होने के नाते अग्निपथ योजना के शुभारंभ अवसर पर वह स्वयं भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को श्अग्निपथ भर्ती योजनाश् का ऐलान किया था। इससे देश के उन युवाओं का सपना पूरा होगा जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। अग्निपथ योजना के तहत, भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में श्अग्निवीरश् के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, रूस, इजराइल, चीन व फ्रांस जैसे देशों में भी युवा इस तरह की योजना से जुड़कर देश सेवा और उज्ज्वल भविष्य से गौरवानुभूति कर रहे हैं। अग्निपथ ऐसी योजना है जो युवाओं को चार साल सेना की सेवा के साथ ही समाज को अनुशासित और प्रशिक्षित नागरिक उपलब्ध कराएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्हें भ्रमित होने से बचाने के लिए उन्हें अग्निपथ योजना की सही जानकारी देनी होगी।कहा कि अग्निपथ योजना देश हित की योजना है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्रांतिकारी पहल है। अग्निपथ वह पथ है जहां पहुंचकर युवाओं को सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग नजर आएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, यम्केश्वर विधायक रेणु बिष्ट, पौड़ी विधायक राजकुमार पौरी, लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, सुनील गोयल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, शैलेंद्र बिष्ट, सुमन कोटनाला, विनोद रावत, ऋषि कंडवाल, राज गौरव नौडियाल, वीरेंद्र रावत, प्रीती कुलाश्री, जंग बहादुर, जगत किशोर बर्थवाल, रजनी बिष्ट, हरीश सिंह पुंडीर, सुनीता कोटनाला, मनोज पांथरी, योगेश सैनी, चंद्रमोहन जसोला, शंकर सिंघल, प्रकाश टम्टा, पूनम खंतवाल, मंजू जखमोला, ममता देवरानी, सचिन नैनवाल, सांता बमराडा, सौरभ नौडीयाल, लता बलूनी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेद्य मंच का संचालन नगर मण्डल अध्यक्ष बीना रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon