Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पुष्कर सिंह धामी के कामकाज की सराहना, जेपी नड्डा बोले धामी नेतृत्व में आगे बढ़ेगा प्रदेश

देहरादून। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की खुलकर सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उनके नेतृत्व में ही मजबूती से आगे बढ़ेगी। कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा ने कहा कि धामी सरकार निरंतर जनसेवा और विकास कार्यों में जुटी है तथा संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उनका यह बयान धामी नेतृत्व पर केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे और राजनीतिक स्थिरता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार निरंतर जनसेवा में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यही तालमेल विकास कार्यों की सफलता की कुंजी है।
बैठक में नड्डा ने कहा कि धामी सरकार दिन-रात प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है। राज्य में चल रही विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं, ताकि विकास कार्यों का लाभ और संदेश दोनों अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
नड्डा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है और आगे भी इसी नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार एक ही लक्ष्य जनसेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बैठक के दौरान कोर ग्रुप के सदस्यों ने भी प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नड्डा का यह बयान न केवल धामी सरकार के कार्यों पर भरोसा जताता है, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता का भी स्पष्ट संदेश देता है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider