हिमशिखर फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया कोषाध्यक्ष हरीश चमोली का जन्मदिन

देहरादून। हिमशिखर फाउंडेशन द्वारा चंदनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर कार्यालय में संस्था के कोषाध्यक्ष हरीश चमोली का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण रहा। सभी सदस्यों ने केक काटकर खुशी साझा की और हरीश चमोली के सामाजिक कार्यों एवं संस्था के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि हिमशिखर फाउंडेशन समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है और आने वाले समय में जनहित से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि हरीश चमोली का सहयोग और समर्पण हिमशिखर फाउंडेशन को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सचिव प्रभा बंदूनी, सलाहकार पीयूष अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता व फाउंडेशन से जुड़े अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के सामाजिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!