Header Banner
ताज़ा ख़बरें

16 फरवरी को विशाल राजभवन घेराव, तैयारियों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर दिनांक 16 फरवरी 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किए जा रहे विशाल “राजभवन घेराव” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड, देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने की।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर यह विशाल राजभवन घेराव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा राज्यभर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव के दौरान भाजपा सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरने का काम करेगी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी, महिला विरोधी एवं युवा विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
बैठक में निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य, प्रशान्त खंडूरी, यशपाल चौहान, सुनित सिंह राठौर, सुलेमान अली, मोहन काला, विपुल जैन, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, अवतार सिंह नेगी, आलोक बगवाड़ी, मोहन खत्री, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाड़ी सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine