Header Banner
ताज़ा ख़बरें

महिला मोर्चा की सक्रियता, ग्वालदम में कई महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

चमोली। चमोली जनपद की थराली विधानसभा अंतर्गत ग्वालदम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉ. हिमानी वैष्णव ने महिला कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती भावना रावत के सानिध्य में महिला मोर्चा की टीम के साथ स्नेहपूर्ण संवाद हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती नीमा देवी, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती दीक्षा रावत, श्रीमती हेमा देवी, श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती जानकी देवी एवं श्रीमती अनीता देवी शामिल रहीं। सभी को भाजपा का अंग बनने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह नेगी, मंडल महामंत्री प्रद्युम्न शाह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान जिला मंत्री श्रीमती कविता नेगी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।
इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती पवित्रा बिष्ट एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा डिमरी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Fitben – Gym Fitness WordPress Theme FitGym – Fitness & Gym Elementor Template Kit Fitness Care – Gym WordPress Theme Fitness Club – Health & Gym WordPress Theme Fitness Pro – Gym WordPress Theme Fitnez – Fitness & Gym Elementor Template Kit FitPro – Events Fitness Gym Sports WordPress Theme Fitrush – Fitness and Health Supplements WordPress Theme Fitx – Fitness & Gym Elementor Template Kit Fivo Docs – WordPress Documents and Attachments Manager