Chamoli Times Header Banner Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

ईडी छापे मे बरामदगी से खुली कांग्रेस की पोल: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोप और दुष्प्रचार की पोल पूर्व सीएम के पीए के आवास से मिले नकदी और सोने के जखीरे ने खोल दी है। अब यह भी साफ हो गया है कि आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबी कांग्रेस भाजपा के खिलाफ कैसे दुष्प्रचार कर रही है और उसका मकसद महज सत्ता हासिल करना है।

उन्होंने वर्ष 2016 की भर्ती अनियमितताओं से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई ने कांग्रेस के उस शासनकाल पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे कांग्रेस आज तक बेदाग बताने का प्रयास करती रही है। कार्रवाई के दौरान नकदी, सोना और महंगी घड़ियों की बरामदगी की खबरों के बाद कांग्रेस नेताओं की बेचैनी और जांच एजेंसी पर सवाल उठाना कई सवालों को जन्म देता है।

उन्होंने कहा कि चोरी पकड़े जाने के बाद बचाव के लिए लगे कांग्रेसी रणनीतिकारों का खुले तौर पर सामने आना अधिक दिलचस्प है। पूर्व सीएम अपने पीए को क्लीन चिट दे रहे हैं तो प्रदेश अध्यक्ष ईडी के छापे की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे है। जबकि वह जांच एजेंसियों को सहयोग करने की बात भी कर सकते थे। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की जांच कर रही एजेंसी पड़ताल करते ही पूर्व सीएम के आवास तक पहुंची है और इसी तरह से पूर्व मे कई रसूखदार सलाखों के पीछे पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इसीलिए कांग्रेस भर्ती घोटालों की विस्तृत जांच को लेकर अनमने मन से आरोप मात्र मे समय जाया कर रही थी।

चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार कब पकड़ मे आया यह अहमियत नही रखता, बल्कि पकड़ मे आया है यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे एक बात साफ हुई कि राज्य मे भर्ती घोटालों की नींव भी कांग्रेस शासन मे पडी थी और अब उनकी परते खुल रही है। तमाम स्टिंग और घपलों, खरीद फरोख्त जैसे मामले देश मे सुर्खियां बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नही है। विस मे हुए भर्ती घोटाले को कांग्रेस एक नियुक्तियों मे धांधली मानती है और दूसरी ओर कार्यवाही के विरोध मे धरने पर बैठकर अपना दोहरा मापदंड दिखा चुकी है। कांग्रेस के इस रवैये को जनता देख रही है और मौके पर जवाब देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Sushico – Sushi and Asian Food Restaurant WordPress Theme SushiFushi – Japanese & Asian Restaurant WordPress Theme Suxnix – Health Supplement WordPress Theme SVG Donut Charts Sweeny – Cake, Ice Cream & Bakery Store WordPress Theme Sweet Date – More than a WordPress Dating Theme Sweet Jane – Delightful Cake Shop WordPress Theme Sweethome – Responsive Real Estate WordPress Theme Sweetness – One Page WordPress Theme Sweipe – Responsive WordPress Mobile Theme