देहरादून। उत्तराखंड को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जाना प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों की सराहना की गई।
कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप उत्तराखंड निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ी राज्य में साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करना आसान कार्य नहीं था, लेकिन राज्य सरकार ने मजबूत इच्छाशक्ति और प्रभावी कार्ययोजना के साथ इस दिशा में निरंतर काम किया।
उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य का गौरव मिलना केवल सरकार की उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षकों, स्वयंसेवकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश की जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री धामी ने इन सभी प्रयासों को एकजुट दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को केवल साक्षरता तक सीमित नहीं रख रही है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और आजीवन सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दे रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा शिक्षित और सक्षम उत्तराखंड तैयार करना है, जहां गांव से लेकर शहर तक हर नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों।
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘विकसित एवं शिक्षित उत्तराखंड’ के विजन को मजबूती प्रदान करती है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षा एवं मानव संसाधन के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा गया कि वे प्रदेश के विकास से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल की सफलता का प्रमाण है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी और उत्तराखंड को ज्ञान, कौशल तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में शिक्षा, कौशल और विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।

