Header Banner
ताज़ा ख़बरें

धामी सरकार की योजनाएँ जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) पाँखू में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने शिविर में सहभागिता की। शिविर में पहुँची देवतुल्य जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जनहित एवं प्रदेश हित में लिए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुँचाई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
कार्यक्रम में गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा, जिलाधिकारी आशीष भटगाई, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़ जितेन्द्र प्रसाद , जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, भाजपा उपाध्यक्ष महेश पाठक ‘गोलू’ जी, पूर्व जिला महामंत्री दीपक कार्की, ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग श्रीमती संगीता चन्याल, दिनेश आर्या ‘दीनू’ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और सरकार की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Fitben – Gym Fitness WordPress Theme FitGym – Fitness & Gym Elementor Template Kit Fitness Care – Gym WordPress Theme Fitness Club – Health & Gym WordPress Theme Fitness Pro – Gym WordPress Theme Fitnez – Fitness & Gym Elementor Template Kit FitPro – Events Fitness Gym Sports WordPress Theme Fitrush – Fitness and Health Supplements WordPress Theme Fitx – Fitness & Gym Elementor Template Kit Fivo Docs – WordPress Documents and Attachments Manager