Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

नरेंद्र सिंह नेगी के आवास पर विधायक लखपत बुटोला का जोरदार अभिनंदन

 

चमोली। बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम बमोथ पहुंचे, जहां स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह नेगी के आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
ग्राम बमोथ पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक लखपत बुटोला का पारंपरिक ढोल-दमाऊ की गूंज के साथ भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इसके बाद फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधायक से चर्चा की और अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।
विधायक लखपत बुटोला ने ग्रामीणों के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह नेगी ने विधायक के जनसंपर्क और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा भविष्य में हमें ऐसे ही विधायक की आवश्यकता है जो सीधे जनता के बीच पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए ईमानदारी से कार्य करे। विधायक लखपत बुटोला जनता से लगातार संवाद स्थापित कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के साथ आत्मीय संवाद कर क्षेत्र के विकास से जुड़े अपने सुझाव साझा किए तथा भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes GoSolar – Eco Environmental & Nature WordPress Theme GoStock – Free and Premium Stock Photos Script GoStore - Elementor WooCommerce WordPress Theme GoTabs – Horizontal | Vertical Tabs for WPBakery Page Builder Gotech – Online Course Elementor Template Kit Goto – Tour & Travel WordPress Theme Gourmet – Food Ordering & Delivery Elementor Template Kit Gourmet – Restaurant And Food Theme Gourmet Shop – The Restaurant & Bar WordPress Theme Govarnex – City Government and Municipality WordPress Theme