Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को राष्ट्रीय पहचान

हरीश चमोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत नीति निर्धारण का ही परिणाम है कि उत्तराखंड ने नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल राज्य की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड निवेश, उद्योग और निर्यात के नए मानक स्थापित कर रहा है।

उत्तराखंड ने एक बार फिर देशभर में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में राज्य ने छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
यह सफलता राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, उद्योग-अनुकूल वातावरण और मजबूत बुनियादी ढांचे का प्रतिफल मानी जा रही है, जिससे उत्तराखंड निवेश और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के हर जिले के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हों और राज्य की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त बने।
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार निर्यात आर्थिक विकास का प्रमुख आधार है, जिससे विदेशी मुद्रा अर्जन, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी और व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलती है। उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए निवेश, उद्योग और व्यापार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes LiftSupply – Single Product WooCommerce WordPress theme Light – Minimalist WordPress portfolio theme Liker – WordPress Rating Plugin Lilac – Fashion Responsive WooCommerce WordPress Theme Lilium – Beauty and Skincare WordPress & WooCommerce Theme liMarquee – Horizontal and Vertical Scrolling of Text or Image or HTML Code Limerick – A Colorful and Modern Multipurpose Portfolio Theme Limme – Limousine Transfers & Car Dealer WordPress Theme + RTL Linden — Single Property RealEstate Agent WordPress Line Agency | Interior Design & Architecture WordPress Theme