Header Banner
ताज़ा ख़बरें

थराली में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

थराली। श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह कथा के चौथे दिवस पर थराली विधानसभा के ग्राम सभा असेड़, ब्लॉक नारायणबगड़ में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस दिव्य और भव्य आयोजन का आयोजन श्री पृथ्वीसिंह बूटोला एवं समस्त बूटोला बंधुओं द्वारा किया जा रहा है, जिसका समापन 4 अप्रैल को होगा।
व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पं. भगवती प्रसाद सती ने भक्तजनों को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम जन्म और भगवान कृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम में संगीत का भी विशेष आकर्षण रहा। लोक कलाकार अन्नु उनियाल पहाड़ी ने बांसुरी की मधुर धुन और ढोलक की थाप से माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। वहीं वासुदेव की भूमिका धीरेन्द्र बुटोला ने निभाई, जबकि एक छोटे बालक ने भगवान कृष्ण का सजीव अभिनय कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, शिव सिंह बूटोला, वीरेन्द्र बूटोला, चन्द्र सिंह रौतेला, दयाल सिंह तड़ागी, कुंवर सिंह, जयपाल बूटोला, लक्ष्मी फरस्वाण और जयभारत गुसाईं सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बुजुर्ग एवं मातृशक्ति मौजूद रही।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति देवधुरा के अध्यक्ष बृजमोहन बुटोला ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। बूटोला परिवार की ओर से सभी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए पितरों को स्मरण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!