ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न

भूपेंद्र रोतेला

चमोली। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025–26 के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 15 दिसंबर को ब्लॉक सभागार, नारायणबगड़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन खंड विकास अधिकारी नारायणबगड़, माननीय विधायक भूपाल राम टमटा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला एवं जिला पंचायत सदस्य सुरी कनेरी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

यह आधारभूत प्रशिक्षण नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों के लिए 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 73वां संविधान संशोधन पंचायती राज अधिनियम 2016, पंचायतों की बैठकें व समितियां, कोरम, पत्रावलियों का नामकरण, सतत विकास लक्ष्य, सेवा का अधिकार एवं सूचना का अधिकार अधिनियम, आपराधिक कानूनों की जानकारी तथा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षक के रूप में लीलाधर जोशी, गिरीश नौटियाल, पंकज लधोला, वी.पी. सती एवं चंद्रकला द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि प्राप्त जानकारी व मार्गदर्शन से ग्राम पंचायतों का सतत एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!