“कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर में आईआईपी में प्रशिक्षित युवा-योद्धा करेंगे सहयोग”
देहरादून । सीएसआईआर भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून में उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सहयोग से आयोजित 8 सितम्बर से 04 अक्तूबर तक आयोजित कोविड-19 आण्विक निदान प्रशिक्षण 4 अक्तूबर को संपन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत, माननीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार थे।…

