Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

उत्तराखंडियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपाः मनवीर चौहान

देहरादून । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक वजूद तलाश रही आम आदमी पार्टी लगातार उतराखंड और उतराखंडियत को चोट पंहुचा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने देश और दुनिया को हर क्षेत्र में प्रतिभायें दी है और आज उतराखंड की पहचान विश्व पटल पर है।
उन्होंने विगत दिनों एक डिबेट में आप के नेता द्वारा उत्तराखण्ड की प्रतिभाआंे को ड्राइवर और कुक तक सीमित होने जैसी सोच को निम्न स्तर तक बताया। उन्होंने कहा कि आप को पहले उतराखंड के इतिहास और उतराखंडियत को समझना होगा। दिल्ली जैसे राज्य में लोगों को भ्रम में डालकर कुटिल चालो से सत्ता हासिल करने का सपना उतराखंड में साकार नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को प्रश्रय नहीं दिया जाना चाहिए और राज्यवासियो को अपमानित करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उतराखंड शहादत से बना राज्य है और इस राज्य के लोग स्वाभिमानी है। उत्तराखंडी विनम्र और विवेकशील है इसलिए वह अपमान को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को राज्य की जनता से माफ़ी मांगनी होगी और भाजपा उसकी इस सोच का हर मन्च पर विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit