ताज़ा ख़बरें

दो दिवसीय दौरे पर उतराखंड पहंुचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जगह-जगह हुआ स्वागत 

देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जॉलीग्रांट पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री नड्डा इंडिगो की फ्लाइट से 10रू15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर   मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। वही एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
उसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जॉलीग्रांट, माजरी फन वैली, नेपाली फार्म व रायवाला सहित कई स्थानों पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, दर्जा धारी बृज भूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत आदि ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। वही एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट,मेयर सुनील उनियाल इतवार सिंह रमोला, अशोक राज पंवार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारी बारिश के बावजूद माजरीग्रांट फन वैली में मंडल अध्यक्ष राज प्रधान, युवा नेता भारत मनचंदा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए। वहीं, श्यामपुर में नेपाली फॉर्म पर और रायवाला में भी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin