Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

ंहल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनीताल द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। उसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो मण्डी, बरेली रोड से गांधी स्कूल होते हुए सुशीला तिवाड़ी रामपुर रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चैराहा से निकलकर पेट्रोल पंप के सामने पर समाप्त हुई। इस रैली में लगभग सौ ट्रैक्टर शामिल थे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप में किसान मोर्चे के प्रदेष अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर और जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, लालकुवा विधायक मोहन बिष्ट, जिला प्रभारी किसान मोर्चा नरेश हुरिया मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अथिति किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि पीएम मोदी किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं भाजपा सरकार ने जितना किसानों के लिए किया है उतना कोई और सरकार ने नहीं किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मुख्य अतिथि व किसानों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर किसानों ने आज यह बताया कि सभी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ खड़ा है। रैली के कुमाऊं संयोजक कमल मुनि ने कहा की किसान मोर्चा केंद्र और राज्य की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने सफल व भव्य ट्रैक्टर रैली के लिए व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। रैली में जिला पंचायत उपाधयक्ष आनंद सिंह दरमवाल, महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश सिंह, गोविंद मनराल नरेंद्र खनायत, मदन रावत, भैरव दत्त खोलिया, विजय लोहनी, गोविंद मेहता, मनमोहन गडकोटी, तारा सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, नरेश बजवाल, भगवन देवपा, जसवंत सिंह जस्सा, नवीन शर्मा एवं समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष तथा सैकड़ों किसानों ने भी इस ट्रैक्टर रैली में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme