Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पौडी में कांग्रेस को बडा झटका तामेश्वर आर्य ने कांग्रेस छोड थामा आप का दामन

देहरादून । पौडी विधानसभा के अंतर्गत 2002 से कांग्रेस में सक्रिय रहे तामेश्वर आर्य ने आप पार्टी का दामन थामते हुए डूबते जहाज कांग्रेस से हमेशा हमेशा के लिए किनारा कर लिए है। उन्होंने विधिवत आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। तामेश्वर आर्य को आप सहप्रभारी राजीव चौधरी ने विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि तामेश्वर आर्य कांग्रेस में कई सालों तक अपने सेवाएं दे चुक हैं लेकिन अब उन्होंने आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। तामेश्वर आर्य कांग्रेस में कई पदों पर रहते हुए सांसद और विधायक प्रतिनिधी भी रहे हैं। उमा सिसोदिया ने बताया कि कांग्रेस डूबता जहाज है और कांग्रेस में आपसी सर फुटव्वल भी है। कांग्रेस में दुश्मनों की जरुरत नहीं है यहां आपस में ही पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान है जो किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कामेश्वर आर्य को पार्टी में आने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं कांग्रेस छोड आप में शामिल हुए कामेश्वर ने आप पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि आज 21 सालों में जिस विकास की सोच को लेकर वो राजनीति कर रहे थे वो विकास की सोच आजतक पूरी नहीं हा पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब उनके विचार नहीं मिल रहे थे और अरविंद केजरीवाल और कर्नल कोठियाल से प्रभावित होकर उन्होंने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वो उसका जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon