Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भूपेंद्र गुप्ता ने निदेशक (तकनीकी) के पद पर टीएचडीसी इंडिया में कार्यभार संभाला

ऋषिकेश। भूपेंद्र गुप्ता को भारत सरकार द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, मिनी रत्न, अनुसूची ए सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, के निदेशक (तकनीकी) के पद पर नियुक्त किया गया। भूपेंद्र गुप्ता ने 09 जून को टीएचडीसी में निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाला। उनका चयन लोक उद्यम चयन बोर्ड, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वह भूटान में पुनातसांगचू जलविद्युत परियोजना प्राधिकरण में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत थे।
श्री गुप्ता के पास लगभग 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है, जिसमें से लगभग 29 वर्ष का उनका अनुभवविद्युत क्षेत्र का है। श्री गुप्ता के पास पारेषणध्वितरण परियोजनाओं के साथ-साथ कई विशाल जलविद्युत परियोजनाओं की योजना, डिजाइन, निष्पादन, अनुबंध, परियोजना प्रबंधन और ओ०एंड०एम० संबंधित कार्य का वैभवशाली अनुभव है। श्री गुप्ता ने इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग के साथ स्नातक की डिग्री और ऑपरेशन मैनेजमेंट में एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। 2007 में आरईसी लिमिटेड में शामिल होने से पहले, उन्होंने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड में 12 वर्षों तक विभिन्न पदों पर रह कर कार्य किया और 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर प्लांट, देश की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल उपकरण की योजना, निर्माण, कमीशनिंग के कार्य में प्रमुख भूमिका निभाते हुए अपना योगदान दिया। उन्होंने लगभग 3 वर्षों (2002 से 2005 तक) के लिए 1020डॅ ताला जलविद्युत परियोजना ,भूटान में प्रतिनियुक्ति पर रह कर कार्य किया है। श्री गुप्ता टीएचडीसीआईएल में अपनी नियुक्ति को काफी उत्साहित हैं द्य वह अपने व्यापक और समृद्ध अनुभव के साथ, संगठनात्मक वृद्धि और विकासमें अपना विशिष्ट योगदान देने और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme