आपदा से निपटने को जनपद देहरादून में होमगार्ड्स का बचाव दस्ता हुआ तैयार
देहरादून । राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण भारत सरकार के प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज बचाव के प्रशिक्षण में जनपद देहरादून के 25 होमगार्ड्स जवानों द्वारा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। उक्त प्रशिक्षण में होमगार्ड्स जवानों को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी द्वारा आपदा के दौरान जनमानस की त्वरित सहायता हेतु प्रशिक्षित किया गया।…

