ताज़ा ख़बरें

सड़क निर्माण के लिए 4 लाख रु देने की घोषणा की

ऋषिकेश । नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत शिवाजी नगर वार्ड में आज जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी सुना वहीं श्री अग्रवाल ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी क्षेत्रवासियों को अवगत किया।
शिवाजी नगर वार्ड के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिवाजी नगर वार्ड में सड़कों, बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किये जाने के लिए उनके द्वारा कई विकास कार्य किए गए हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना, मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निवारण भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य करवाए गए एवं जो कार्य शेष रह गए हैं उन्हें निश्चित रूप से पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं का लाभ  पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके इसके लिए सभी को जागरूक होने के लिए कहा। इस अवसर पर महंत धर्मदास गुरुजी, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रंजीत सिंह, पार्षद एवं महामंत्री सुंदरी कंडवाल, विजय शुक्ला, बिंदु गुप्ता, अशोक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, निर्मला उनियाल, मुन्नी राजपूत, पुनीता भंडारी, गंगा शरण यादव, सुशील शर्मा, विक्की सैनी, चंदेश्वर सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin