ताज़ा ख़बरें

सीएम ने किया जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

रायवाला/देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रायवाला, ऋषिकेश, देहरादून में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान लोगो ने ही जनसंघ के रूप में राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। यह सभी हमारे प्रेरणापुंज व एकात्म मानववाद के विचार से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करने वाले महान विचारक थे। जिन्होंने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा हमारा संगठन विश्व का एक मात्र संगठन है जहां विचारधारा और पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, श्रद्धा, विश्वास और कड़ी मेहनत से ही हमारी पार्टी लगातार आगे बड़ रही है। दो दिवसीय हमारे इस महामंथन से जो उत्साहरूपी अमृत निकला है, वो अवश्य ही प्रदेश में हमारी पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस बैठक से हमें एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है, वो भविष्य में आने वाले सभी चुनावों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। गरीब कल्याण व अंत्योदय ही हम सभी कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है, क्योंकि तभी हमें एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पूर्ण आत्मिक संतोष प्राप्त हो सकेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनीतिक संगठन हैं जहां पार्टी के पोस्टर चिपकाने वाला व्यक्ति भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है और मुझ जैसा सामान्य परिवार से आने वाला कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्य सेवक बन सकता है। क्योंकि हमारी पार्टी राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय तथा व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत का अनुसरण करती है। प्रधानमंत्री जी के ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ में हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है। आज हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग का प्रादुर्भाव हो चुका है। प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाईयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में एक नई पहचान प्राप्त कर रहा है। कोरोना महामारी के दौरान सम्पूर्ण विश्व ने इस उभरते हुए नए भारत की शक्ति को देखा और जाना। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज सनातन संस्कृति का परचम सम्पूर्ण विश्व में लहरा रहा है और हमारी आस्था के केन्द्रों का इतिहास और महत्व उसी गौरव के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का अविस्मरणीय पुनरोद्वार हो, केदारपुरी व बद्रीनाथ पुरी के सौन्दर्यीकरण का कार्य हो, मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए नमामि गंगे का वृहद अभियान हो या उज्जैन में महाकाललोक का निर्माण हो। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की अस्मिता के प्रतीकों, सांस्कृतिक व धार्मिक-धरोहरों को पुनः उनका खोया हुआ अस्तित्व लौटाने का महान कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा एवं अन्य लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit