Header Banner
ताज़ा ख़बरें

देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में उज्ज्वल भारत…उज्जवल भविष्य…महोत्सव का आयोजन

ऋषिकेश। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी-गढ़वाल व कोटद्वार, उत्तरकाशी और चंपावत जिलों में उज्जवल भारत.. उज्ज्वल महोत्सव का आयोजन किया गया। देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इसी क्रम में नैनीताल, पौड़ी-गढ़वाल व कोटद्वार, उत्तरकाशी और चंपावत में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों के दौरान ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और ऊर्जा के क्षेत्र पर लघु फिल्म की स्क्रीनिंग जैसी विभिन्न प्रस्तुतियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया गयां कार्यक्रमों में राज्य सरकार के अधिकारियों सहित आस-पास के गांवों और जिलों से भारी मात्रा में भीड़ देखी गई। इस आयोजन के दौरान केन्द्रीय सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया व उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य में 25 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के उत्तर प्रदेश राज्य के नोडल अधिकारी वीर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (मा. सं. एवं प्रशा.), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड हैं। ए. के. जैन, उप महाप्रबंधक एवं नीरज कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक, देहरादून जिले के नोडल अधिकारी हैं। यतवीर सिंह चौहान, उप प्रबंधक, जिला पौड़ी-गढ़वाल के नोडल अधिकारी, संजय रावत, वरिष्ठ प्रबंधक, जिला नोडल अधिकारी (कोटद्वार, पौड़ी-गढ़वाल), रवि बुड़लकोटी एवं राहुल जोशी, उप प्रबंधक, जिला नोडल अधिकारी (चंपावत) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!