Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपा ने घोषित की 59 उम्मीदवारों की पहली सूची

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। शेष सीटों पर मंथन के बाद प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। 10 विधायकों के टिकट कटे हैं। इस बार कुंवर प्रणव चौंपियन का टिकट काट दिया गया है, उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने जिन्हें टिकट दिया है उनमें पुष्कर सिंह धामी-खटीमा, मदन कौशिक-हरिद्वार शहर, केदार सिंह रावत-यमुनोत्री, भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग, शक्ति लाल शाह-घनसाली, विनोद कंडारी-देवप्रयाग, सुबोध उनियाल-नरेंद्रनगर, प्रीतम पंवार-धनोल्टी, सतपाल महाराज-चौबट्टाखाल,
राम चरण नौटियाल-चकराता, मुन्ना सिंह चौहान-विकासनगर, शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर, उमेश शर्मा-रायपुर, खजान दास-राजपुर रोड,
सविता कपूर-देहरादून कैंट, गणेश जोशी-मसूरी, सुरेश राठौर-ज्वालापुर, प्रदीप बत्रा-रुड़की, देवयानी कुंवर प्रणव चौंपियन-खानपुर,
संजय गुप्ता-लक्सर, स्वामी यतिश्वरानंद-हरिद्वार ग्रामीण, डा. धन सिंह रावत-श्रीनगर, राजकुमार-पौड़ी, धन सिंह धामी-धारचूला, बिशन सिंह चुफाल-डीडीहाट, आदेश चौहान-बीएचईएल हरिद्वार, चंद्रा पंत-पिथौरागढ,़ चंदन राम दास-बागेश्वर, दिलीप सिंह रावत-लैंसडौन, महेश जीना-सल्ट,
पूरण सिंह फर्त्याल-लोहाघाट बंशीधर भगत-कालाढूंगी, दीवान सिंह बिष्ट-रामनगर, त्रिलोक सिंह चीमा-काशीपुर, अरविंद पांडे-गदरपुर,
सौरभ बहुगुणा-सितारगंज, फकीरा राम-गंगोलीहाट, सुरेश गाड़िया-कपकोट, महेश शर्मा-अल्मोड़ा, सत्यपाल-भगवानपुर, कैलाश गहतोड़ी-चंपावत से प्रत्याशी होंगे। अनिल नौटियाल-कर्णप्रयाग, रेणू बिष्ट-यमकेश्वर, प्रेमसिंह राणा-नानकमत्ता, राजेश कुमार-बाजपुर, दुर्गेश्वर लाल-पुरोला, सुरेश चौहान -गंगोत्री, महेंद्र भट्ट-बदरीनाथ, भोपाल राम टम्टा-थराली, विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू-प्रतापनगर, सहदेव सिंह पुंडीर-सहसपुर, विनोद चमोली-धर्मपुर
प्रेमचंद अग्रवाल-ऋषिकेश, दिनेश पंवार-मंगलौर, अनिल शाही-द्वाराहाट, रेखा आर्य-सोमेश्वर, राम सिंह कैड़ा-भीमताल, सरिता आर्य-नैनीताल,किच्छा-राजेश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon