Header Banner
ताज़ा ख़बरें

प्रत्याशी चयन को लेकर आयोजित किया गया रायशुमारी का दौर

देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून पर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन के लिए की जा रही रायशुमारी का दौर आज समाप्त हो गया। महानगर की मसूरी, धर्मपुर ,कैंट ,रायपुर एवं राजपुर विधानसभाओं हेतु कार्यकर्ताओं ने दावेदारों के पैनल से अपने पसंदीदा व्यक्तियों के समर्थन में मतदान कर अपनी राय रखी। 3 दिन तक चले रायशुमारी कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ,केंद्रीय पर्यवेक्षक संजीव जोशी ,महानगर प्रभारी आशीष गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा की निगरानी में कार्यकर्ताओं ने अपनी राय संगठन के समक्ष रखी। रायशुमारी संपन्न होने के पश्चात अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की राय जानने के पश्चात ही प्रत्याशियों का चयन होता है, रायशुमारी में आए और नामों को प्रदेश संगठन तक पहुंचाया जाएगा, जहां से संभावित प्रत्याशियों का पैनल राष्ट्रीय संगठन तक अंतिम निर्णय हेतु भेजा जाना प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारी उत्साह है और विभिन्न विधानसभाओं के उत्साही कार्यकर्ताओं ने संगठन के समक्ष दावेदारी पेश की है ! इनमें राजपुर विधानसभा से खजान दास,भगवत प्रसाद मकवाना, रविंद्र कटारिया, डॉक्टर बबीता सहोत्रा, धर्मपाल घाघट, जगराम सिंह ,विपिन कुमार चंचल ,साकेत बाल्मीकि,कैंट विधानसभा से सुनील उनियाल गामा, सविता कपूर ,विनय गोयल ,जोगेंद्र पुंडीर ,गोविंद मोहन ,अमिता सिंह ,दिनेश रावत ,डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर ,शारदा गुप्ता, सीमा डोरा, सचिन गुप्ता ,आदित्य चौहान ,सिद्धार्थ बंसल ,मीरा कठेत ,कमल राज ,अमित कपूर, विश्वास डाबर ,अनीता सिंह ,रवि प्रकाश अरोड़ा, धर्मपुर विधानसभा से विनोद चमोली, वीर सिंह पवार ,विनोद उनियाल ,प्रकाश सुमन ध्यानी ,पूनम मंमगाई, खेम पाल सिंह ,चौधरी अजीत सिंह ,सिद्धार्थ अग्रवाल, विजय भट्ट, उमेश अहलूवालिया, अनुराधा वालिया, रतन सिंह चौहान, लच्छू गुप्ता ,भूपेंद्र कंडारी, रायपुर विधानसभा से उमेश शर्मा काऊ ,अनिल पंत ,रणजीत भंडारी ,कमली भट्ट, विनोद उनियाल, मधु भट्ट ,राजकुमार पुरोहित, राजेश कुमार शर्मा ,शमशेर सिंह पुंडीर सुलोचना, एवं मसूरी विधानसभा से गणेश जोशी ,बृजलेश गुप्ता, अनीता सक्सेना ने दावेदारी की है। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल के अनुसार देहरादून महानगर में सर्वाधिक 19 कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा से एवं सबसे कम 3 कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधानसभा से आवेदन किया है, जबकि राजपुर विधानसभा से 8 धर्मपुर विधानसभा से 15 तथा रायपुर विधानसभा से 10 कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Dlisting – Real Estate WordPress Theme Docar – Repair Shop Elementor Template Kit Doccure – Doctor & Clinic Appointment Booking and Medical Management WordPress Theme Doccure – HTML Angular Vue & Laravel Clinic & Doctor Appointment Booking Template + Admin Dashboard Docle – Digital Agency Services Template Kit Docly - Documentation And Knowledge Base WordPress Theme with bbPress Helpdesk Forum Docmet – HealthCare and Medical WordPress Theme Doctery – Hospital and Healthcare WordPress Theme + RTL Doctor on Demand – Online Consultations Elementor Template Kit Doctreat – Doctors Directory WordPress Theme