ताज़ा ख़बरें

बालाजी सेवा समिति की ओर से धूमधाम से कराया गया 21 कन्याओं का विवाह संपन्न

देहरादून । जब 21 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर निकले तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। मौका था श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराये जाने वाले 21 निर्धन कन्याओं के विवाह अवसर का। इस दौरान एक जैसे जोड़े में सजी दुल्हनें बेहद ही खूबसूरत लग रही थी तो वहीं उनके परिवारजन भी बेहद भावुक हो रहे थे। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से पथरीबाग चौक के समीप स्थित ब्लेसिंग फार्म में विवाह की रस्में कराई गई। शनिवार को मेहंदी और लेडीज संगीत के बाद रविवार को सुबह 10 बजे शिवाजी धर्मशाला से बारात निकली। जो कि 12 बजे ब्लेसिंग फार्म पहुंची। यहां समिति के पदाधिकारियों की ओर से बारात का जोरदार स्वागत किया गया। बारातियों की पूरी खातिरदारी की गई। वहीं दुल्हनों को भी एक जैसे जोड़े में सजाया गया था।
सुबह 7 बजे से उनका मेकअप शुरू हो गया था। समिति के संस्थापक-अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि जिन कन्याओं के परिवार में कोई नही था, उनका कन्यादान भी समिति ने किया। इससे पहले शशि रतूड़ी और उनकी टीम ने मांगल गीत गाए। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक रामकुमार गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, सौरभ गुप्ता,रवि सूद,दीपक सिंघल,दिनेश चंद्र गोयल,अश्विनी अग्रवाल, ममता गर्ग,किरण गुप्ता,अनु छेत्री,कविता खंडेलवाल, कविता अग्रवाल,शिखा चौधरी,रश्मि अरोड़ा, भाजपा नेता सचिन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा इंटक संग्राम सिंह पुंडीर, विनीत सिंह ने विशेष सहयोग किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर रिटायर्ड जिला जज पीसी अग्रवाल भी पहुंचे।
इस मौके पर डीआईडी फेम् ज़ोया खान भी पहुंची। यहाँ मंच से उनका सम्मान भी किया गया तो वहीं ज़ोया भावुक हो गयी। वह बोली कि उनका बचपन अनाथ आश्रम में बिता है। जैसे-तैसे शादी हुई और जीवन संघर्षों से भरा रहा है। यहां आकर उनको अपना समय याद आ गया। कहा कि उनको बेहद ही समझदार और सुलझे हुए पति मिले, जिनकी वजह से वे टीवी तक पहुंच पाई तो वे कामना करती हैं कि इन लड़कियों के पति भी उनका जीवन खुशियों से भर दें। इस मौके पर कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए हापुड़ से यूके सिंह, मेरठ से ओपी जैन, विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। इस मौके पर पिंगली पिठाई की शशि बहुगुणा रतूड़ी,मंजू सुंदरियाल,संतोषी,प्रिया गुरवीन सिंह की ओर से मांगल की प्रस्तुति दी गयी। इनकी ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यहां एक पौधा भी लगाया गया। हार्दिक कॉस्मेटिक की ओर से दुल्हनों का निशुल्क मेकअप किया गया।नीरज, रेणु,वंदना,संगीत,सुधा,रेणु, मन्नू आहूजा,मंजुला ने दुल्हनों का मेकअप किया। उन्होंने कहा कि जहाँ भी ऐसी जरूरत हो,हमको बताए। अंजली, कंचन, मुस्कान, लक्ष्मी, शिखा, शीतल, सपना, सारिका, ज्योति, लवली, रिंकी, पिंकी, खुशबू, बरखा, जगीता, आँचल, भवानी, उपासना, आँचल, सीमा दर्पण का विवाह संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin