Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पीआरडी जवानों का अपनी मांगों को लेकर किया सीएम आवास कूच, पुलिस से नोक-झोंक

देहरादून । प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हे हाथीबड़कला के समीप बैरिकेंटिग लगाकर रोका गया, इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई। नाराज पीआरडी जवानों ने वहीं सड़क पर बैठ कर अपना प्रदर्शन किया।
पीआरडी जवानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आवास कूच किया गया। सीएम आवास कूच के दौरान पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। पीआरडी जवानों के मुख्यमंत्री आवास कूच की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा हाथीबड़कला के समीप बैरिकेंटिग लगाकर पीआरडी जवानों को रोक दिया गया। जिसके बाद पीआरडी जवानों ने वहीं धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी।
पीआरडी जवानों का कहना है कि कोरोना काल के समय में प्रदेश कि विभिन्न गैर सरकारी कार्यालयों और थाना चौकियों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी 8है। लेकिन कोरोना की स्थिति सामान्य होते ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। ऐसे में उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। पीआरडी जवानों का कहना है कि उनकी सालभर नौकरी व मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगें हैं, जिन्हंे सरकार को पूरा करना चाहिए। उन्हांेने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगंे जल्द पूरी नहीं की जाती है तो वह उग्र आंदोलन पर मजबूर होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit