ताज़ा ख़बरें

खेल महाकुंभ के तहत जीआईसी घाट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

गोपेश्वर/देहरादून । राज्य स्थापना दिवस पर खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज घाट में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख घाट भारती देवी फरस्वान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाये सामने आती है, ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं से सभी खिलाड़ियों को सामने आने का मौका मिलता है जिन्हें कि उस अवसर की तलाश होती है, खेलकूद में प्रतिभाग करने से मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत ने कहा कि सरकार इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों के हित में करती है जिससे कि सभी खिलाड़ियों की प्रतिभाये निखरती है, इसीलिए इस तरह के आयोजन में खिलाड़ियों को हर प्रकार से भाग लेना चाहिए, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को अब जिला और फिर प्रदेश स्तर में खेलने का मौका मिलेगा। अन्य अतिथियों द्वारा कहा गया कि खेल महाकुंभ का आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा संचारित करता है, ऐसे आयोजन से उन्हें अपनी प्रतिभाये दिखाने का मौका मिलता है, बैडमिंटन अंडर 14 बालिका वर्ग में भावना प्रथम स्थान, गोला फेंक अंडर 14 बालक वर्ग में बलवंत सिंह प्रथम स्थान, गोला फेंक अंडर 14 बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम स्थान, वॉलीबॉल अंडर 14 वर्ग में न्याय पंचायत उस्तोलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख घाट अब्बल सिंह कठैत, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी घाट कृष्ण कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट से डॉक्टर श्रुति, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील नेगी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक आलोक नेगी, क्षेत्रीय युवा समिति अध्यक्ष संगीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमजुग दीपक रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामणि सतेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लुंनतरा अनिल बिष्ट, प्रधान प्रतिनिधि कुरुड़ राकेश गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य घूनी, हरीश रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष भेंटी तथा ब्लॉक कमांडर करण फरस्वान, देवेंद्र गुसाईं, सादर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin