Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मोदी के केदार दौरे का 35 स्थानों में होगा ऑनलाइन प्रसारण

देहरादून। भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 नवम्वर को केदार नाथ में होने वाले दौरे में पूजा अर्चना के दौरान ऑनलाइन प्रसारण के जरिये 35 देवालयों में भव्य आयोजन की तैयारी की है। संगठन स्तर पर 35 देवालयो/मंदिरों में  मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारियों को दायित्व सौपा गया है।
पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं  प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय के निर्देश पर सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूरेखा से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे के दौरान उत्तराखंड में 35 स्थानों पर उत्तराखंड के ेदेवालयों में कार्यक्रम को सुना जाएगा एवं पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ मंत्री,सांसद या विधायक भी प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!