ताज़ा ख़बरें

हमारे देश में महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान मिल रहाः श्रीनिवासन 

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति सबसे ज्यादा मजबूत हुई है यह मानना है भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनीता श्रीनिवासन का। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली कार्यकारिणी में देहरादून पधारें पर वनीता श्रीनिवासन का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती प्रस्तुत की तथा कहा कि हिमालय हम सब के लिए गौरव का केंद्र है। उन्होंने कहा कि मैं सुब्रमण्यम भारती की पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड आई थी और आने के बाद मैंने पार्टी संगठन के रूप में हिमालय का नमन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी और और महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह इस संदर्भ में तैयार है।
वनीता श्रीनिवासन ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चिंतन केवल भाजपा में ही है प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि हम सब देश-प्रदेश की स्थितियों से सुपरिचित हैं तथा हमारी कार्यपद्धती को देखते हुए हमें संगठन की ओर से महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने हम पर जो भरोसा किया है हमें समग्र मातृशक्ति को लेकर उसे निरंतर आगे बढ़ाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्षों की दोषपूर्ण पद्धतियां सुव्यवस्थित हुई है। अब हम टीकाकरण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम सब व्यवस्था परिवर्तन करेंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपेक्षितो के लिए कार्य करता है।
महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वनीता श्रीनिवासन ने जो कुछ भावुक प्रकट किए हैं उसी तरह के भाव उपराष्ट्रपति वेंकैया नाडु, श्री मुरुगन, निर्मला सीतारमण जैसे लोग प्रकट करते थे जो आज हिंदी में पारंगत और अच्छे वक्ता में शामिल है। उन्होंने कहा कि श्रीमती हिंदी की बोली आपने अपनाया, पूरी जनता आपको प्रेम प्रदान करेगी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेहनत के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाता है हमारी सरकार और संगठन इसी क्रम में निरंतर आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अखंड भारत के नक्शे की बनाने की शुरुआत प्रारंभ हो गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से पधारी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का उत्तराखंड पधारने पर स्वागत किया तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जिसे कब कहां कौन पद दे दिया जाए उसे भी पता नहीं होता हम सबको अपने दायित्वों को बखूबी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश से अपेक्षित 160 कार्यकर्ताओं में से 140 कार्यकर्ता देहरादून में पहुंची है यह हम सब के लिए प्रेरणा का विषय है वर्तमान स्थिति और परिस्थितियों के बाद भी मातृशक्ति की यह प्रमुख नेता उत्तराखंड आई है इसके लिए इनका बार-बार अभिवादन। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों का भी व्याख्यान किया तथा कहा कि प्रदेश जनसेवा में जुटा हुआ है इतने कार्य कार्य हुए हैं कि मात्र 7 सालों का कार्यकाल 60 वर्षों पर भारी है। इस अवसर पर पूर्व  राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता नरगाड़े, रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष, प्रदेश सरकार में मंत्री रेखा आर्य, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री सुप्रीत कौर, इंदु बाला गोस्वामी, दीप्ति रावत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नीतू दवास,  उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु खंडूरी, लोकसभा सांसद राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सीमा द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट, विधायक हरबंस कपूर खजान दास महापौर देहरादून महापौर ऋषिकेश अनीता ममगई व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी गण और विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin