Header Banner
ताज़ा ख़बरें

प्रशासक और जमीनी नेता के साथ महान इंसान भी थे कल्याण सिंहः कौशिक

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कल्याण सिंह  ने संगठन के संरक्षक के रूप में संगठन का उत्तरोत्तर विकास और विस्तार किया। उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के कर्तव्यों की पालन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना मुकाम बनाया था। भाजपा प्रदेश मुख्यालय  में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में श्री कौशिक ने कहा कि कल्याण सिंह एक स्टेट्समैन, वरिष्ठ प्रशासक, ज़मीनी नेता के साथ एक महान इंसान भी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है।
श्री कौशिक ने कहा कि जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विचारधारा के प्रति दृढ़ कटिबद्धता के आगे सत्ता कितनी गौण है, यह सीख कल्याण सिंह  ने हम सभी को दी। उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
     इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह का निधन एक महान विराट व्यक्तित्व को हमने खो दिया । जिनके  राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी  कल्याण सिंह जैसे महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलते है। अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर भारत राष्ट्र की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कल्याण सिंह के जाने से उनके जीवन में बहुत बड़ी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई लगभग असम्भव है।जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मज़बूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत की। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें भारत राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह  भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से राष्ट्र और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह  अपनी विशिष्ट कार्यशैली से उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता थे। श्रदांजलि सभा मे सतपाल महाराज, विधायक हरबंस कपूर, दीवान सिंह बिष्ट, चंद्रा पंत, आदेश चौहान, भारत चौधरी, खजान दास, राजेद शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, कुंवर प्रणव चौंपियन, डॉ देवेंद्र भसीन, पुनीत मित्तल, कौस्तुबा नंद जोशी, मनवीर सिंह चौहान, डॉ आदित्य कुमार मधु भट्ट ,विनय ग़ोयल, नवीन ठाकुर, सुनील सैनी, संजीव वर्मा, आदि अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit