Header Banner
ताज़ा ख़बरें

चीनी मिलों के सम्बन्ध में गठित त्रिपक्षीय बोर्ड की हुई बैठक 

देहरादून । प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में प्रदेश की चीनी मिलों के सम्बन्ध में गठित त्रिपक्षीय बोर्ड की विधान सभाकक्ष में संक्षिप्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चीनी मिलों के कर्मचारियों द्वारा अनुरोध किया गया कि उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उनको बेज बोर्ड से सम्बन्धित दिये जा रहे लाभ को जारी रखा जाय। जबकि प्रबन्धन पक्ष के सदस्यों द्वारा चीनी मिलों के घाटे में होने की बात कह कर इस सम्बन्ध में बेज बोर्ड सम्बन्धित लाभ वहन न कर पाने की बात कही।
मंत्री ने चीनी मिलों के कर्मचारियों और प्रबन्धन पक्ष दोनो के विचारों को सुनने के पश्चात सचिव श्रम को इस सम्बन्ध में एक उप समिति गठित करने के निर्देश दिये जिसमें अनिवार्य रूप से वित्तीय तथा संख्यिकीय व्यक्ति का प्रतिनिधित्व शमिल हो। उन्होने कहा कि ये उप समिति बेज बोर्ड सम्बन्धित लाभ को जारी रखने अथवा ना रखने के सम्बन्ध में बोर्ड को अपनी आख्या प्रस्तुत करेगी। जिसके आधार पर बोर्ड अन्तिम निर्णय लेगा। इस दौरान बैठक में सचिव श्रम हरबंश सिंह चुग, श्रमआयुक्त सजय कुमार सहित सरकारी व गैर सरकारी मिल प्रबन्धन तथा उनसे जुडे कर्मिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit