Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सेलाकुई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार

देहरादून । सेलाकुई पुलिस की ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देह व्यापार के काले धंधे का भंडाफोड़ किया है। धंधे में लिप्त 3 महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत ये कार्रवाई हुई है।
 एक पुलिस टीम आधी रात को मुखबिर की सूचना पर सेलाकुई क्षेत्र के चौहान वाली गली बायाखाला पहुंची। पुलिस को यहां देह व्यापार के काले धंधे का पता चला था। पुलिस को पता चला था कि देह व्यापार गिरोह की सरगना पायल मित्तल और इश्तियाक उर्फ राज यहां सेक्स रैकेट चला रहे हैं। पायल मित्तल के घर पर दबिश दी गई। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को दो कमरों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने जब पायल मित्तल से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ये मकान कुछ समय पहले ही लिया था। महिला के पति का 2 साल पहले देहांत हो चुका है। महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अधिक कमाई के चक्कर में महिला देह व्यापार का धंधा चलाने लग।. महिला के कुछ अन्य महिलाओं और पुरुषों से संपर्क हैं जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। महिला उनसे फोन पर संपर्क कर सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती है। इश्तियाक उर्फ राज भी ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाने में महिला का साथ देता है। 19 अगस्त को भी दिल्ली से एक लड़की को दिल्ली, एक को सहारनपुर से इसके द्वारा बुलाया गया। पुलिस ने इन लोगों को रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक आलोक गौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं अवैध सामग्री बरामद की गई है। इन महिलाएं और पुरुषों द्वारा देवभूमि की छवि को धूमिल करने के लिए गैर प्रांतों से आकर अनैतिक व्यापार किया जा रहा था। इनको धारा 3/4/5 /6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सेलाकुई में अभियोग पंजीकृत किया गया है। .गिरफ्तार अभियुक्तों में पायल मित्तल पत्नी नवीन मित्तल निवासी चौहान वाली गली बाया खाला थाना सेलाकुई के साथ दिल्ली और सहारनपुर की दो युवतियां शामिल हैं। इश्तियाक उर्फ राज पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम ढकी थाना सहसपुर जनपद देहरादून को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Counsel – Law Firm Elementor Template Kit Counsell – Consultancy WordPress Theme Counsolve - Consulting & Investments WordPress Theme CountDown Pro WP Plugin | WebSites / Products / Offers CountDown Pro WP Plugin – WebSites/Products/Offers Countdown Timer Plugin for WordPress: Boost Conversions and Drive Urgency CountDown With Image or Video Background – Responsive WordPress Plugin Countdowner – Countdown Timer for Elementor Counter Addon for WPBakery Page Builder Counter – Addons for WPBakery Page Builder WordPres Plugin