देहरादून। मालवीय नगर होटल अग्निकांड प्रकरण में जमानत मिलने के बाद केसर सिंह नेगी ने गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कठिन समय में मिले सहयोग, मार्गदर्शन और नैतिक समर्थन के लिए सांसद का धन्यवाद किया।
केसर सिंह नेगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सांसद अनिल बलूनी ने उनका मनोबल बढ़ाया और हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसके लिए वे सदैव उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में मिला यह सहयोग उनके लिए संबल साबित हुआ।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास था और अब जमानत मिलने के बाद उन्हें सच्चाई के सामने आने की उम्मीद और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने अपने शुभचिंतकों, परिजनों एवं उन सभी लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कठिन समय में उनका साथ दिया और उन पर विश्वास बनाए रखा।
केसर सिंह नेगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जो लोग साथ खड़े रहते हैं, उनका सहयोग जीवनभर याद रहता है। उन्होंने विश्वास जताया कि न्यायिक प्रक्रिया में सत्य की जीत होगी और अंततः उन्हें पूर्ण न्याय मिलेगा।

