देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज एक जॉइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का पार्टी परिवार की तरफ से हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित नए कार्यकर्ताओं को भाजपा का पारंपरिक पटका और माला पहनाकर विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कराने के उपरांत प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की रीति-नीति, पार्टी की विचारधारा, राष्ट्र प्रथम के भाव और सैद्धांतिक अधिष्ठान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा किभारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है। नए सदस्यों के आगमन से पार्टी धरातल पर और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।
आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख नाम रहे राजीव ठुकराल, पुनीत सेठी, मयंक मेहता, नितिन सेठी, पारस छाबड़ा, मोहित अरोरा, विवेक गंभीर, मानस अरोड़ा, सरवनजीत सिंह, गुरुदत्त सिंह, हर्षदीप सिंह, ललित कुमार आदि।
कार्यक्रम के अंत में सभी नए सदस्यों ने पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।

