Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भक्ति में डूबा केदारनाथ धाम, कपाट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः ठीक 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान धाम में भव्य धार्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। गौरतलब है कि केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पिछले एक माह से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही थीं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में पूरी तत्परता दिखाई। कपाट खुलने के साथ ही बाबा केदार की नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी विधि-विधान से प्रारंभ हो गया है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!