Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अपणु पहाड़, अपणी संस्कृति मंच का भव्य सांस्कृतिक आयोजन 5 अप्रैल को

देहरादून। स्थानीय संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से अपणु पहाड़, अपणी संस्कृति मंच द्वारा 5 अप्रैल को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गंगा फार्म बालावाला में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे।
कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी हैं, जबकि अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित और सचिव हेमा पुरोहित के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पहाड़ी समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास है, जिसमें सभी पहाड़ियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
इस सांस्कृतिक संध्या में लगभग 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह आयोजन क्षेत्र का एक बड़ा सांस्कृतिक उत्सव बन सकता है।
कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक-कलाकार जैसे शोरभ मेंठाणी, किशन महिपाल, हेमा नेगी करासी और बीरु जोशी अपनी प्रस्तुति देंगे। ये कलाकार अपनी लोकगायन और पारंपरिक संगीत से दर्शकों को पहाड़ की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराएंगे। आयोजकों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!