देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार के सफल 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व में राज्य ने विकास और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने बुनियादी ढांचे, सड़क निर्माण, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
भट्ट ने विशेष रूप से के पुनर्निर्माण और चारधाम यात्रा मार्ग के सुदृढ़ीकरण को प्रदेश के लिए गेम चेंजर बताया। उनके अनुसार इन परियोजनाओं ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है और विकास को तेज गति दी है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लिए गए साहसिक फैसले समान नागरिक संहिता की पहल, धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून ने प्रदेश में पारदर्शिता, सुशासन और सामाजिक संतुलन को मजबूती दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी रेखांकित किया कि सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि ये चार वर्षों की यात्रा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की मजबूत नींव है, और आने वाले समय में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

